सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राइबोसोम

 राइबोसोम (कोशिका का इंजन/ प्रोटीन निर्माण की फैक्ट्री/ झिल्ली रहित कोशिकांग/ यूनिवर्सल कोशिकांग/ पोलीसोम/ इरगोसोम::-- 





*जॉर्ज पेलेडे ने राइबोसोम की खोज 1953 में की थी।

* राइबोसोम सबसे छोटी कोशिका अंगक होते हैं।

* जो इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही दिखाई देते हैं। 

* राइबोसोम का व्यास 150 से 250 अन्गस्ट्रम होता है। 

* राइबोसोम का निर्माण केंद्रिका में होता है। 

* राइबोसोम में राइबो न्यूक्लिक अम्ल व प्रोटीन पाया जाता है। 

* राइबोसोम झिल्ली रहित कोशिका अंग होते हैं। 

* यह प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक दोनों प्रकार की कोशिकाओं में पाए जाते हैं। 

* प्रत्येक राइबोसोम दो इकाइयों से बना होता है छोटी उपइकाई टोपीनुमा जबकि बड़ी उपइकाई अंडाकार होती है।

* प्रोकैरियोटिक कोशिका में 70s प्रकार की राइबोसोम पाए जाते हैं जो 30s व 50s इकाइयों में बने होते हैं।

* यहां s स्वीडबर्ग इकाई (अवसादन गुणांक) होता है जो राइबोसोम के आकार व घनत्व को व्यक्त करता है।

* 70s राइबोसोम छोटे आकार के होते हैं।


* यूकैरयोटिक कोशिका में 70s 80s दोनों प्रकार के राइबोसोम पाए जाते हैं ।

* 70s राइबोसोम माइटोकॉन्ड्रिया हरित लवक में होते हैं जबकि 80s राइबोसोम खुरदरी अंत प्रद्रवी जालिका से जुड़े होते हैं।

* 80s राइबोसोम में छोटी उफइकाई 40s व बड़ी उपइकाई 60s की होती है।

* राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण के स्थल होते हैं।

आगे पढ़ें:--



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इनफ्लुएंजा वायरस (H1N1) या स्वाइन फ्लू

 

टिक-बोर्न वायरस (Tick-Borne Virus).

 

निपाह वायरस