KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए,आइए जानते हैं:-
KBC का मतलब होता है :- कौन बनेगा करोड़पति
-----------------------------------------------------
KBC में एक करोड़ जीतने पर कट जाता है इतना सारा टैक्स, विजेता घर ले जाते हैं महज इतने ही रुपए,आइए जानते हैं:-
Kon banega carodpati: क्या आप यह जानते हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद कंटेस्टेंट को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती हुई रकम में का एक बड़ा हिस्सा टैक्स(tax) में चुकाना होता है. और ये टैक्स भी छोटा-मोटा नहीं होता बल्कि बहुत सारा होता है।
Kon banega carodpati:-
‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे और बड़ी धनराशि घर ले जाए.सही है ना दोस्तो इस अद्भुत खेल में कई लोगों की किस्मत चमकी है और वे सभी सवालों का सही जवाब देकर करोड़ों की धनराशि जीतने में कामयाब रहे हैं. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चुकाना होता है, और वो घर बहुत कम राशि ले जा पाते है।
आइए आपको बताते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट केबीसी(KBC) में 1 करोड़ जीतता है तो उसे कितने रुपये टैक्स में देने होते हैं और उसके हाथ में आखिर में कितनी धनराशि आती है.
34.2 लाख रुपये टैक्स में चुकाने होते हैं:-
जी हा सही सुना आपने.
टैक्स के अंडर सेक्शन 194 बी के अनुसार, यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ की धनराशि जीतता है तो उस धनराशि पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा यानि हम बोल सकते है 30 लाख रुपये टैक्स लगेगा. यानी 30 लाख उसे टैक्स में चुकाना होगा.और यही नही इसके साथ ही 30 लाख टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा जोकि 3 लाख है. इसके अलावा 30 लाख पर 4 फीसदी सेस लगेगा जो कि 1.2 लाख है. कुल मिलाकर 1 करोड़ की राशि में से कंटेस्टेंट को 34.2 लाख टैक्स में ही देना होगा. इतनी राशि टेक्स में देने के बाद उसके हाथ में करीब-करीब 65 लाख रुपये आते हैं. इस राशि को वह घर ले जा सकता है. इस हिसाब से आप हर amount की गणना कर सकते हैं.
इस गणना के बाद यह तो क्लियर है कि 1 करोड़ की राशि जीतने के बाद भी कोई कंटेस्ट करोडपति नहीं बनता वह लखपति ही रह जाता है.
क्या आप इस बात से सहमत है?
कमेंट कर के उत्तर दीजिए, please🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.