क्या आप जानते हैं?
प्रकृति के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान (Science) कहते हैं। विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिये भी करते हैं, जो तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है।
_______________________
एक व्यक्ति बिना खाने के कितने समय तक जीवित रह सकता है?
एक व्यक्ति बिना खाने के एक महीना रह सकता है पर बिना पानी के 7 दिन। अगर शरीर में पानी की मात्रा 1 प्रतीशत से कम हो जाए तो आप प्यास महसूस करने लगते है। अगर यह मात्रा 10 प्रतिशत से कम हो जाए तो आप की मौत हो जाएगी। _______________________
शुक्र ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के एक साल से बड़ा होता है।
_______________________
-40 डिग्री फारेनहाइट -40 डिग्री सेल्सियस के बराबर है।
_______________________
शनि ग्रह का घनत्व इतना कम हैं कि यदि कांच के किसी विशालकर बर्तन में पानी भरकर शनि को उसमें डाला जाये तो वह उसमें तैरने लगेगा।
_______________________
अल्बर्ट आइंस्टीन के अनुसार हम रात को आकाश में लाखों तारे देखते है जगह नही होते बल्कि कही और होते है. हमें तों उनके द्वारा छोडा गया कई लाख प्रकाश साल पहले का प्रकाश होता है।
_______________________
अगर हम प्रकाश की गति से अपनी नजदीकी गैलैक्सी (Galaxy) पर जाना चाहे तो हमें 20 साल लगेगें।
_______________________
विश्व की सबसे भारी धातु ऑस्मियम है। इसकी 2 फुट लंबी, चौड़ी व ऊँची सिल्ली का वज़न एक हाथी के बराबर होता है।
_______________________
मानव में 46 क्रोमोजोम होते है और क्रे फिश में 200 क्रोमोजोम होते है।
_______________________
5 बिलियन वर्षो के बाद सूर्य की उर्जा समाप्त हो जाएगी और वो एक लाल गोला बन कर रह जाएगा।
_______________________
पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकलने के लिए राकेट को 7 माइल्स प्रति सेकंड से जाना पड़ता है।
_______________________
दुनिया में समुद्र में सबसे ज्यादा गहराई मरिआना ट्रेंच में है जो पेसिफ़िक समुद्र में है। इसकी गहराई 35,797 फीट है।
_______________________
यदि पृथ्वी पर आपका वजन 150 पौंड (68 किलोग्राम) वजन हैं, तो चंद्रमा पर आपका वजन केवल 25 पौंड (11 किलोग्राम) होगा।
_______________________
क्या आप जानते हैं कि औसत जीवनकाल के दौरान दिल लगभग 15 लाख बैरल रक्त पंप करता है जो 200 तेल के ट्रेन टैंकरों को भरने के लिए पर्याप्त है ।
_______________________
अगर धरती का आकार एक मटर जितना कर दें तो बृहस्पति इससे 300 मीटर दूर होगा और प्लुटो 2.5 किलोमीटर। मगर प्लुटो आपको दिखेगा नही क्योंकि तब इसका आकार एक बैक्टीरिया जितना होगा।
_______________________
एक इलेक्ट्रिक बाम मछली 650 वोल्ट तक के शॉक का निर्माण कर सकती है।
_______________________
It takes 8 minutes 17 seconds for light to travel from the Sun s surface to the Earth.
सूरज की सतह से पृथ्वी तक प्रकाश के आने में 8 मिनट 17 सेकंड लगते हैं।
_______________________
Every year over one million earthquakes shake the Earth.
हर साल दस लाख से अधिक भूकंप पृथ्वी को हिलाते हैं ।
_______________________
🌼 विषुवत वृत्त से ध्रुवों की ओर बढ़ने पर जैव विविधता में कमी आती है।
🌼 ऊंचाइयों की अपेक्षा घाटियों में जैव विविधता अधिक होती है।
🌼 ताप अधिक होने पर जैव विविधता अधिक होती है।
🌼 क्षारीय मृदा में उगने वाले पौधों को हेलो फाइट्स कहा जाता है।
🌼 लाल रंग प्रकाश संश्लेषण के लिए सबसे उपयुक्त होता है।
_______________________
लाइकेन छोटी वनस्पतियों का समूह है , जो कवक व शैवाल द्वारा निर्मित होता है।
दक्षिणी पश्चिमी रूस के घास के मैदानों को स्टेपी कहा जाता है।
दक्षिण अफ्रीका के घास के मैदानों को वेल्ड कहा जाता है।
ब्राजील के घास के मैदानों को कैंपोस कहा जाता है।
_______________________
🌱 संयुक्त राज्य अमेरिका के घास के मैदानों को प्रेयरी कहा जाता है।
🌱 दक्षिण अमेरिका के घास के मैदानों को पंपास कहा जाता है।
🌱 ऑस्ट्रेलिया के घास के मैदानों को डाउंस कहा जाता है।
🌱 न्यूजीलैंड के घास के मैदानों को कैंटरबरी कहा जाता है।
_______________________
📝 पौधे क्लोरोफिल की उपस्थिति में सूर्य के प्रकाश द्वारा जल व ऑक्सीजन को ग्लूकोस में बदलते हैं , सूर्य के प्रकाश को रासायनिक ऊर्जा के रूप में संचित कर अन्य जीवो के लिए भोजन उत्पादित करने के गुण के कारण ही हरे पौधों को प्राथमिक उत्पादक कहा जाता है।
📝जो जीव अपने भोजन के लिए केवल प्राथमिक उत्पादकों पर निर्भर होते है , उन्हें प्राथमिक उपभोक्ता या शाकाहारी कहा जाता है। उदाहरण – चूहा , खरगोश , गाय , हिरण , बकरी आदि। इन्हें द्वितीयक उत्पादक भी कहा जाता है।
_______________________
🍀 हरे पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा सौर या प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा (ग्लूकोज) में परिवर्तित करते हैं।
🍀 किसी क्षेत्र में प्राथमिक उत्पादक ( हरे पेड़ पौधे ) द्वारा प्रति इकाई सतह में , प्रति इकाई समय में सकल संचित ऊर्जा की मात्रा को पारिस्थितिकी उत्पादकता ( Ecological Productivity ) कहते हैं।
🍀 प्राथमिक उत्पादक ( हरे पेड़ पौधे ) द्वारा आत्मसात की गई कुल ऊर्जा की मात्रा को सकल प्राथमिक उत्पादन (GPP) कहते हैं।
_______________________
ऑक्सीजन:-
ऑक्सीजन या प्राणवायु या जारक (Oxygen) रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधरहित गैस है। इसकी खोज, प्राप्ति अथवा प्रारंभिक अध्ययन में जे. प्रीस्टले और सी. डब्ल्यू. शेले ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह एक रासायनिक तत्त्व है। सन् 1772 ई. में कार्ल शीले ने पोटैशियम नाइट्रेट को गर्म करके आक्सीजन गैस तैयार किया, लेकिन उनका यह कार्य सन् 1777 ई. में प्रकाशित हुआ। सन् 1774 ई. में जोसेफ प्रिस्टले ने मर्क्युरिक-आक्साइड को गर्म करके ऑक्सीजन गैस तैयार किया। एन्टोनी लैवोइजियर ने इस गैस के गुणों का वर्णन किया तथा इसका नाम आक्सीजन रखा, जिसका अर्थ है - अम्ल उत्पादक।
_______________________
🍂 किसी भी परिस्थिति तंत्र में प्रति इकाई समय एवं प्रति इकाई क्षेत्र में जीवित पदार्थों के सकल शुष्क भार को बायोमास ( Biomass ) कहा जाता है।
🍂 इकोटोन दो भिन्न-भिन्न बायोम के बीच का क्षेत्र है। इन जगहों में दो अलग-अलग समुदाय की प्रजातियों का मेल होता है। ऐसे स्थानों पर रहने वाली प्रजातियां जलवायु से अनुकूल करने में अधिक सक्षम होती है।
🍂 पृथ्वी तक पहुंचने वाली सौर ऊर्जा का करीब 1% भाग कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रयुक्त होता है।
_______________________
🍃 वायुमंडल में सर्वाधिक नाइट्रोजन गैस (78%) पाई है।
🍃 वायुमंडल में आर्गन गैस की मात्रा 0.93% है।
🍃 वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा 0.03% है।
🍃 वनस्पतियों के सड़ने से मीथेन गैस निकलती है।
🍃 पीट मृदा में सर्वाधिक कार्बनिक पदार्थ पाए जाते है।
🍃 अल्फा – अल्फा एक प्रकार की घांस है।
🍃 मटियार मिट्टी (Clay Soil) की जलधारण क्षमता सभी मिट्टियों में सर्वाधिक होती है।
🍃 गहन पारिस्थितिकी ( Deep Ecology ) शब्द के जनक अर्निस नेस है।
_______________________
🍄 जैविक अजैविक तत्वों का चक्र जैव भू रासायनिक चक्र ( Bio-Geochemical Cycle) के रूप में चलता है।
🍄 ज्वालामुखी विस्फोट से फास्फोरस चक्र पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है।
🍄 सर्वाधिक लवणता मृत सागर में पाई जाती है।
🍄 ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रशांत महासागर में स्थित है।
🍄 मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सर्वाधिक वन आवरण क्षेत्र है।
🍄 महासागरों की औसत लवणता 35% होती है।
🍄 बन में पेड़ों की छाल पर लगने वाले सफेद पदार्थ को लाइकेन कहा जाता है।
🍄 सर्वाधिक स्थाई पारिस्थितिक तंत्र महासागर है।
_______________________
1. आईएसओ 14001 क्या है?
✴ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन, जो प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को दिया जाता है।
2.राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है?
✴ भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार की शुरुआत 1998 में की गई थी। यह पुरस्कार वन्य जीव संरक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों तथा फील्ड वर्करों को प्रदान किया जाता है।
3. ओजोन परत के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
✴ 16 सितंबर को
4. हरित विकास (ग्रीन डेवलपमेंट) पुस्तक का लेखक कौन है?
✴ W. M. ऐडम्स
_______________________
1. हरा सूचकांक (ग्रीन इंडेक्स) किसके द्वारा विकसित किया गया है ?
❄ विश्व बैंक द्वारा
2. राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है ?
❄ देहरादून में
3. भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण (बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया) का मुख्यालय कहां है ?
❄ कोलकाता
4. भोपाल गैस त्रासदी में किस गैस का रिसाव हुआ था ?
❄ मिथाइल आइसो साइनाइड (MIC)
5.वातावरण में क्लोरो फ्लोरो कार्बन उत्सर्जन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रथम प्रोटोकॉल कहां बना था ?
❄ मॉन्ट्रियल कनाडा
_______________________
1. पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र कहां स्थित है ?
✒ बेंगलुरु में
2. सलीम अली कौन थे ?
✒ एक विख्यात पक्षी विज्ञानी
3. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सबसे पहले किस वर्ष मनाया गया ?
✒ 1973
4. भारत में वन महोत्सव दिवस कब मनाया जाता है ?
✒ यह महोत्सव जुलाई के प्रथम सप्ताह यानी 1 जुलाई 7 जुलाई तक मनाया जाता है।
5. जुलाई 1950 में “अधिक पेड़ उगाओ” अभियान का उद्घाटन किसने किया था ?
✒ के एम मुंशी
_______________________
1. भारत की सबसे बड़ी सिंचाई नहर का नाम क्या है?
🚀 इंदिरा गांधी नहर (राजस्थान)
2. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया?
🚀 1972
3. भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया?
🚀 1986
4. भारत में जैव विविधता अधिनियम कब लागू किया गया?
🚀 2002 में
5. मीठे पानी की कल्पसर परियोजना कहां स्थित है ?
🚀 यह परियोजना गुजरात की खंभात की खाड़ी में स्थित है।
_______________________
1. भारतीय वन सेवा की स्थापना कब की गई ?
✴ 1 जुलाई 1966 को
2. जल की कठोरता को दूर करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?
✴ जल का मृदुकरण
3. समुद्री जल को किस प्रक्रिया से शुद्ध किया जा सकता है ?
✴ आसवन से
4. प्रकृति में पानी के सबसे शुद्ध रूप क्या है ?
✴ वर्षा जल
_______________________
सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है?
✔हिरण
आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?
✔संयुक्त राज्य अमरीका
निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है?
✔विद्युत
विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
✔हेनरी शीले ने
प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
✔प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है।
_______________________
1. प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है। यह न्यूटन का
🌞 तीसरा नियम है
2. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?
🌞 गंधक
3. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?
🌞 लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
4. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?
🌞 हेनरी बेकरल ने
5. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी?
🌞 पाँच
______________________
______________________
Science GK most important questions:-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.