सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या आप जानतें हैं?(भाग_6)





जानें किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है?

  


ये हम सब जानतें है कि चार प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं A, B, AB और O, जिन्हें A+, A- , B+ , B- , AB+, AB-, O+ और O- समूहों में बांटा गया है।


 परन्तु आप इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि ये ब्लड ग्रुप हमारे स्वभाव के बारे में भी बताते हैं।

Source:-

https://scienceofficialguru.blogspot.com/


क्या अपने कभी अपना ब्लड ग्रुप चेक करवाया है, अगर नहीं तो करवा लें क्योंकि इस लेख के बाद आपको अपने आसपास के लोगों के बारे में और भी काफी जानकारी मिल जाएगी। 


वैज्ञानिक तौर पर भी यह प्रमाणित किया जा चुका है कि अगर व्यक्ति अपनी डाइट ब्लड ग्रुप के हिसाब से ले तो कम बिमारियों का शिकार होंगे और अंदरूनी तौर पर भी मजबूत रहेंगे। 


वास्तव में ब्लड ग्रुप के आधार पर लोगों की पर्सनालिटी को बताना जापानी ज्योतिष विद्या का हिस्सा है।


सबसे पहले शुरू करते है O ब्लड ग्रुप से :-

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

O+ ब्लड ग्रुप



- इस ग्रुप के लोग दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं।

- इनका मन आईने की तरह साफ होता है और दूसरों की सहायता में यह अपना जीवन भी बिता सकते हैं।


- ये काफी मिलनसार और बातें करने वाले इंसान होते हैं।


- ये काफी हसमुख होते हैं और मस्त रहते हैं।

 

खामियां

- यह लोग नये विचारों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं।


- खुद के अलावा दुसरो को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं।


O+ ब्लड ग्रुपवाले लोग उन सभी को ब्लड दे सकते हैं, जिनका ब्लड ग्रुप पॉज़िटिव है और O+ ब्लड ग्रुपवाले O- ग्रुपवाले से ब्लड ले सकते हैं।


- इस ग्रुप के लोग भी लोगो की मदद करने में विश्वास रखते हैं।

COVID-19: वैक्सीन क्या है और यह कैसे काम करती है?

- वे मिलनसार और हसमुख होते हैं और इनकी सोच संकरी होती है।


- इस ग्रुप वाले लोग दूसरों के बारे में अधिक सोचते नहीं है क्योंकि खुद के अलावा दूसरों के बारें में इनको खयाल नही रहता है।


- ये लोग नए विचारों को भी आसानी से स्वीकार नही कर पाते हैं।

 

- ये लोग बिना लाग-लपेट की बातें करते हैं इसलिए आलोचना के शिकार होते हैं।


O- ब्लड ग्रुपवाले लोगों को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता हैl इस ग्रुप के लोग किसी भी ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड दे सकते है परन्तु केवल O- ग्रुप से ही ब्लड ले सकते हैं।



A+ ब्लड ग्रुप  



- इस ब्लड ग्रुप के लोगों में अच्छे लीडर होने के गुण होते हैं और अच्छी नेतृत्व क्षमता भी देखी जाती हैं।


- ये सबको साथ लेकर चलते हैं।

- सबका विश्वास भी हासिल करने में यकीन रखते हैं।


- ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं।


खामियां

- इस ग्रुप के लोग बिना लाग-लपेट की बातें करते हैं इसलिए आलोचना के शिकार होते हैं।


- इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता है।


- बहुत खर्चीले होते हैं।

A+ और AB+ ग्रुपवालों को ब्लड दे सकते हैं।

 परन्तु क्या आप जानते उन्हें A, O+ और O- ब्लड चढ़ाया जा सकता है।


- इस ग्रुप के लोग मेहनती होते हैं और इनको लगता है कि मेहनत से हर काम सफल होता है।


- यह कठिन से कठिन काम करने में पीछे नहीं हटते हैं और लगातार काम करने से कोई परहेज़ भी नही करते हैं।


- कुछ भी काम करने से पहले प्लान करते हैं, इसीलिए सफल होते हैं।


- अन्दर से काफी मजबूत होते हैं और छवि भी आकर्षक होती है।


- इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता है।


- ये लोगों के बहकावे में जल्दी आ जाते हैं।


- ये लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है।


A, AB+ और AB- ग्रुपवालों को ब्लड दे सकते हैं। परन्तु A और O- से ब्लड ले सकते है।


B+ ब्लड ग्रुप  



- इस ग्रुप के लोग इमोशनल होते हैं।

- ये लोग दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं।


-यहाँ तक की दूसरों के लिए बलिदान भी दे सकते हैं।


- रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं।

- ये लोग काफी खुबसूरत और स्मार्ट होते हैं।


- बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता है।


- पैसे बहुत खर्च करते हैं।

B और AB+ को ब्लड दे सकते हैंl परन्तु B, O+ और O- से ब्लड ले सकते हैं।



B-ब्लड ग्रुप



- ये लोग खुबसूरत और स्मार्ट होते हैं।

- काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से हर चीज पा लेते है।


खामियां

- इस ब्लड ग्रुप के लोगों की प्रवृत्ति ठीक नहीं मानी जाती हैं।


- ये लोग खुद के बारे में ही सोचते हैं, इसीलिए स्वार्थी होते हैं।


- इस ग्रुप के लोग किसी की सहायता करने में भी विश्वास नही रखते हैं।


B, AB+ और AB- को ब्लड दे सकते हैंl B और O- से ब्लड ले सकते हैं।


AB+ ब्लड ग्रुप



- इस ग्रुप के लोग जेंटलमेन और केयरिंग होते हैं।


- आमतोर पर रिज़र्व रहते हैं।

- बुद्धिमान भी होते हैं।


खामियां

- इस ब्लड समूह वाले लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है, क्योंकि इनकी प्रकृति कभी एक जैसी नहीं होती है।


- अगर ये लोग किसी भी बात पर मन बना लेते है तो फिर बदलते नहीं है।


इस ब्लड ग्रुप के लोगों को यूनिवर्सल रेसिपिएंट्स कहा जाता है, क्योंकि इन्हें किसी भी ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता हैl ये AB+ को ही ब्लड दे सकते हैं।



AB- ब्लड ग्रुप  



- इस ग्रुप के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और इनका दिमाग काफी तेज चलता है।

ये उन बातों को भी समझ जातें हैं जिन्हें लोग नज़रंदाज़ कर देते हैं।


खामियां

- इन लोगों के दोस्त बहुत होते हैं लेकिन ये जल्द किसी पर भरोसा नहीं करते हैं।


- अगर ये कोई निर्णय लेते है तो बार-बार नहीं बदलते हैं।


AB+ और AB- दोनों को ब्लड दे सकते है l A, B, AB और O- से ब्लड ले सकते हैं।  

इस लेख से हमें यह जानकारी मिलती है कि कैसे ब्लड ग्रुप लोगों के स्वभाव को प्रभावित करता हैं और हम विभिन्न व्यक्तियों के ब्लड ग्रुप को जानकर बिना देखे ही उनके स्वभाव के बारे में अंदाज़ा लगा सकते है।


 इसके अलावा आपको यह भी जानकारी प्राप्त हो गई होगी कि किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को किस ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता है।


Read more:-

https://scienceofficialguru.blogspot.com/


आगे पढ़ें-(भाग_1)

आगे पढ़ें-(भाग_2)

आगे पढ़ें-(भाग_3)

आगे पढ़ें-(भाग_4).

आगे पढ़ें-(भाग_5).

आगे पढ़ें-(भाग_6).

आगे पढ़ें-(भाग_7).

आगे पढ़ें-(भाग_8).



Science GK most important questions:-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इनफ्लुएंजा वायरस (H1N1) या स्वाइन फ्लू

 

टिक-बोर्न वायरस (Tick-Borne Virus).

 

निपाह वायरस