क्या आप जानते हैं?
🍃 वायुमंडल में सर्वाधिक नाइट्रोजन गैस (78%) पाई है।
🍃 वायुमंडल में आर्गन गैस की मात्रा 0.93% है।
🍃 वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा 0.03% है।
🍃 वनस्पतियों के सड़ने से मीथेन गैस निकलती है।
🍃 पीट मृदा में सर्वाधिक कार्बनिक पदार्थ पाए जाते है।
🍃 अल्फा – अल्फा एक प्रकार की घांस है।
🍃 मटियार मिट्टी (Clay Soil) की जलधारण क्षमता सभी मिट्टियों में सर्वाधिक होती है।
🍃 गहन पारिस्थितिकी ( Deep Ecology ) शब्द के जनक अर्निस नेस है।
_______________________
मिथेन जिसके वायुमण्डल में उपस्थित है, वह है?
🍃 बृहस्पति
प्रोटीन के पाचन में सहायक एन्जाइम है?
🍃 ट्रिप्सिन
उन देशों में जहाँ के लोगों का मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल है, लोग पीड़ित होते हैं?
🍃 बेरी-बेरी से
प्रकाश वर्ष होता है?
🍃 एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी
समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है?
🍃 फ़ेदोमीटर
_______________________
मेरी क्यूरी, जिन्होंने यूरेनियम से रेडियम की खोज की थी, पहली ऐसी वैज्ञानिक थीं जिन्हें दो नोबेल पुरस्कार मिले हों।
______________________
अल्फा किरणे फोटोग्राफिक प्लेट को प्रभावित करती हैं तथा जिंक सल्फाइड या बेरियम प्लैटिनोसायनाइड में स्फुरदीप्ति (Phosphorescence) उत्पन्न करती है।
_______________________
अधिक द्रव्यमान होने के कारण इन किरणों की वेधन क्षमता (penetrating power) कम होती है। 0.1 मिमी० मोटी ऐलुमिनियम की एक पतर इन्हें रोक सकती है।
_______________________
ये किरणे जीव कोशिकाओं (Living cells) को नष्ट कर देती हैं।
_______________________
इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी एक विशेष प्रकार का सूक्ष्मदर्शी है जो नमूने (specimen) को देखने के लिये एलेक्ट्रॉन किरण पुंज का उपयोग करता है और उच्च प्रवर्धिक छवि प्राप्त कराता है। इसकी विभेदन क्षमता (resolving power) प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी से बहुत अच्छी होती है।
_______________________
सिर्फ एक घंटा हेडफोन लगाने से हमारे कानो में जीवाणुयों की तादाद 700 गुना बढ़ जाती है।
_______________________
विश्व का पहला कंप्यूटर, ENIAC, 27 टन का था, और एक हॉल जितना विशाल था।
_______________________
🍄 जैविक अजैविक तत्वों का चक्र जैव भू रासायनिक चक्र ( Bio-Geochemical Cycle) के रूप में चलता है।
🍄 ज्वालामुखी विस्फोट से फास्फोरस चक्र पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है।
🍄 सर्वाधिक लवणता मृत सागर में पाई जाती है।
🍄 ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रशांत महासागर में स्थित है।
🍄 मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सर्वाधिक वन आवरण क्षेत्र है।
🍄 महासागरों की औसत लवणता 35% होती है।
🍄 बन में पेड़ों की छाल पर लगने वाले सफेद पदार्थ को लाइकेन कहा जाता है।
🍄 सर्वाधिक स्थाई पारिस्थितिक तंत्र महासागर है।
_______________________
🍀 हरे पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा सौर या प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा (ग्लूकोज) में परिवर्तित करते हैं।
🍀 किसी क्षेत्र में प्राथमिक उत्पादक ( हरे पेड़ पौधे ) द्वारा प्रति इकाई सतह में , प्रति इकाई समय में सकल संचित ऊर्जा की मात्रा को पारिस्थितिकी उत्पादकता ( Ecological Productivity ) कहते हैं।
🍀 प्राथमिक उत्पादक ( हरे पेड़ पौधे ) द्वारा आत्मसात की गई कुल ऊर्जा की मात्रा को सकल प्राथमिक उत्पादन (GPP) कहते हैं।
_______________________
सोडियम और पोटेशियम धातु, जो बहुत अभिक्रियाशील होती हैं, को मिट्टी के तेल मे रखा जाता हैं ।
_______________________
अगर हम प्रकाश की गति से अपनी नजदीकी गैलैक्सी (Galaxy) पर जाना चाहे तो हमें 20 साल लगेगें।
_______________________
उड़ने वाला सबसे भरी पक्षी – म्यूट स्वान
उड़ने वाला बड़ा भरी पक्षी- कोंडोर
उड़ने वाला सबसे तेज़ पक्षी- इंडियन स्विफ्ट
सबसे बड़ा अंडा – शुतुरगमुर्ग
सबसे ऊँचा उड़ने वाला पक्षी – इजिप्शियन गीज
_______________________
हड्डियां शरीर की सबसे कठोर ऊतक हैं जिसमें अकार्बनिक पदार्थों की मात्रा सर्वाधिक होती है हड्डियां मांंसपेशियों के नीचे स्थिर होती हैं तथा मांसपेशियॉ त्वचा से ढकी रहती हैैं। शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की स्टेपीज (Stapes) और सबसे बडी हड्डी जॉघ मेें फीमर (Femur) की होती है।
_______________________
हमारा वज़न गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर है। मान लीजिए आक वज़न 91kg है। तो मार्स पर आप केवल 35kg के होंगे, क्योंकि मार्स पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से कम है।
_______________________
धरती पर मौजूद कुल पानी में से 97 प्रतिशत नमकीन है और 2 प्रतिशत जमा हुआ है। जिस कारण हमारे पास पीने लायक केवल 1 प्रतिशत पानी है।
_______________________
हम वैसे तो एक मिनट में 20 बार पलक़ झपकते हैं लेकिन अगर सामने Computer हो, तो केवल 7 बार पलक़ झपकते हैं।
_______________________
फोटोन को सूर्य के मध्य से सूर्य की सतह तक आने में 40,000 वर्ष लग जाते हैं। परंतु सूर्य की सतह से पृथ्वी तक आने में केवल 8 मिनट।
_______________________
अस्थि के मध्य भाग में मज्जा पीले रंग की होती है इसी कारण इसे पीत अस्थि मज्जा (Yellow bone marrow) कहते हैं अस्थि के सिरों की मज्जा रक्त वाहिनियों की अत्यधिक उपस्थिति के कारण लाल दिखाई देती है जिन्हें लाल अस्थि मज्जा (red bone marrow) कहा जाता है लाल अस्िथ मज्जा ही परिवर्तित होकर पीत अस्थि मज्जा का निर्माण करती हैं।
_______________________
बैरोमीटर - वायमुण्डलीय दाब को मापने का यन्त्र है ।
क्रोनोमीटर - जलयान में सही समय का पता लगाता है।
क्रेस्कोग्राफ - पौधें की वृद्धि मापने का यन्त्र है।
फैदोमीटर - समुद्र की गहराई का मापक यंत्र।
आॅडियोमीटर - इस यंत्र द्वारा ध्वनि की तीव्रता का मापन होता है।
एनिमोमीटर - इसके द्वारा वायु की गति का मापन किया जाता है ।
आमीटर - विद्यतु धारा को मापा जाता है ।
_______________________
🍂 किसी भी परिस्थिति तंत्र में प्रति इकाई समय एवं प्रति इकाई क्षेत्र में जीवित पदार्थों के सकल शुष्क भार को बायोमास ( Biomass ) कहा जाता है।
🍂 इकोटोन दो भिन्न-भिन्न बायोम के बीच का क्षेत्र है। इन जगहों में दो अलग-अलग समुदाय की प्रजातियों का मेल होता है। ऐसे स्थानों पर रहने वाली प्रजातियां जलवायु से अनुकूल करने में अधिक सक्षम होती है।
🍂 पृथ्वी तक पहुंचने वाली सौर ऊर्जा का करीब 1% भाग कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रयुक्त होता है।
_______________________
क्या आप जानते हैं कि औसत जीवनकाल के दौरान दिल लगभग 15 लाख बैरल रक्त पंप करता है जो 200 तेल के ट्रेन टैंकरों को भरने के लिए पर्याप्त है ।
_______________________
विश्व की सबसे भारी धातु ऑस्मियम है। इसकी 2 फुट लंबी, चौड़ी व ऊँची सिल्ली का वज़न एक हाथी के बराबर होता है।
_______________________
5 बिलियन वर्षो के बाद सूर्य की उर्जा समाप्त हो जाएगी और वो एक लाल गोला बन कर रह जाएगा।
_______________________
1. भारतीय विज्ञान संस्थान कहाँ स्थित है?
🖍 बैंगलोर में
2. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है-
🖍 ध्वनि की चाल से अधिक
3. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है
🖍 36,000 किलोमीटर
4. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है?
🖍 हिप्पोक्रेटस
5. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?
🖍 इंजन को ठण्डा रखना
_______________________
Water can boil and freeze at the same time.
पानी एक ही समय पर उबल भी सकता है और जम भी सकता है, इसे ट्रिपल पॉइंट कहा जाता है । यह तब होता है जब तापमान और दबाव थर्मोडायनामिक संतुलन में सह-अस्तित्व के लिए एक पदार्थ के तीन चरणों (गैस, तरल, और ठोस) के लिए सही होता है।
_______________________
हड्डियां शरीर का सबसे कठोर ऊतक है जो जल, कार्बनिक पदार्थ एवं अकार्बनिक पदार्थ का बना होता हैै इसमें 20% जल, 30-40% कार्बनिक पदार्थ जिसमें मुख्य रूप से ओसीन, ओसियोएल्ब्यूमिन तथा ओसियोम्यूकॉयड उपस्थित रहते हैं और 40-50% अकार्बनिक पदार्थ जिसमें कैल्सियम एवं फास्फोरस लवण उपस्थित रहतेे हैं हड्डियों की कठोरता कैल्सियम फॉस्फेेेट एवं मैग्नीशियम कार्बोनेट की उपस्थित के कारण होता है इस प्रकार हडि्डयोंं का 1/3 भाग कार्बनिक पदार्थ तथा 2/3 भाग अकार्बनिक पदार्थ का बना होता है।
_______________________
हड्डियां शरीर की सबसे कठोर ऊतक हैं जिसमें अकार्बनिक पदार्थों की मात्रा सर्वाधिक होती है हड्डियां मांंसपेशियों के नीचे स्थिर होती हैं तथा मांसपेशियॉ त्वचा से ढकी रहती हैैं। शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की स्टेपीज (Stapes) और सबसे बडी हड्डी जॉघ मेें फीमर (Femur) की होती है।
_______________________
Walmart Is About to Deploy Hundreds of Robot Janitors. The bots will scrub floors without human supervision.
वॉलमार्ट सैकड़ों रोबोट तैनात करने जा रहा है। ये रोबोट मानव पर्यवेक्षण के बिना फर्श साफ़ करेंगे।
_______________________
जब भी कोई अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष से वापस आता है तो उसकी लम्बाई 2 इंच तक बढ़ जाती है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण (gravitational force) के बिना हमारी रीड की लचीली हड्डियां फैलने लगती हैं ।
_______________________
सूक्ष्मदर्शी का इतिहास लगभग 400 वर्ष पुराना है। सबसे पहले नीदरलैण्ड में सन 1600 के आस-पास किसी काम के योग्य सूक्ष्मदर्शी का विकास हुआ।
_______________________
सूक्ष्मदर्शी या सूक्ष्मबीन (Microscope) वह यंत्र है जिसकी सहायता से आँख से न दिखने योग्य सूक्ष्म वस्तुओं को भी देखा जा सकता है। सूक्ष्मदर्शी की सहायता से चीजों का अवलोकन व जांच किया जाता है वह सूक्ष्मदर्शन कहलाता है।
_______________________
मलेशिया में सबसे पहले निपाह वायरस लक्षण दिखाई दिए थे जब एक व्यक्ति को इस वायरस ने चपेट में लिया और उसकी मौत हो गई थी, उसी गांव के नाम पर इसको निपाह नाम दिया गया। इस वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थलीय पशु स्वास्थ्य संहिता में लिस्टेड किया गया है।
_______________________
सबसे बड़ा पक्षी – शुतुरगमुर्ग
सबसे छोटा पक्षी – हमिंग बर्ड
_______________________
मधुमक्खी को 1 किलो शहद बनाने में 40 लाख फूल का रास चूसना होता है।
_______________________
फिलिपिन्स में पाया जाने वाला बोया पक्षी प्रकाश में रहने का इतना शौकीन होता है कि अपने घोंसले के चारो और जुगनु भरकर लटका देता है।
_______________________
अल्फा किरणे फोटोग्राफिक प्लेट को प्रभावित करती हैं तथा जिंक सल्फाइड या बेरियम प्लैटिनोसायनाइड में स्फुरदीप्ति (Phosphorescence) उत्पन्न करती है।
अधिक द्रव्यमान होने के कारण इन किरणों की वेधन क्षमता (penetrating power) कम होती है। 0.1 मिमी० मोटी ऐलुमिनियम की एक पतर इन्हें रोक सकती है।
ये किरणे जीव कोशिकाओं (Living cells) को नष्ट कर देती हैं।
_______________________
1. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?
☄️ रेडियोएक्टिव धर्मिता
2. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?
☄️ बैगनी
3. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप
☄️ बढ़ जायेगा
4. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?
☄️ सात रंग
5. सेकेण्ड पेण्डुलम का आवर्तकाल क्या होता है?
☄️ 2 सेकेण्ड
Science GK most important questions:-
______________________

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.